1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आयोजन के लिए इंग्लैंड बोर्ड की प्रशंसा की

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आयोजन के लिए इंग्लैंड बोर्ड की प्रशंसा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 08:26 pm IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथम्पटन के एजियास बाउल में दर्शकों की गैरमौजूदगी में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत के साथ 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। 

ICC- India TV Hindi
ICC Image Source : PTI

दुबई| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रयासों की सराहना की।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथम्पटन के एजियास बाउल में दर्शकों की गैरमौजूदगी में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत के साथ 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मार्च में खेल गतिविधियां बंद कर दी गईं थी जिन्हें धीरे धीरे शुरू किया जा रहा है।

साहनी ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने के ईसीबी के प्रयासों के लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।’’ दोनों टीमें होटल में रुकी हुई हैं जो एजियास बाउल स्टेडियम का ही हिस्सा है। अगले दो टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़े : पहले टेस्ट मैच में ब्रॉड की जगह जेम्स एंडरसन प्लेइंग इलेवन के हकदार - माइकल वॉन

साहनी ने कहा, ‘‘ठीक चार महीने पहले इसी दिन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल को दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों ने देखा था और हमें यकीन है कि यही रोमांच बना रहेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों टीमों और मैच अधिकारियों को रोमांचक श्रृंखला के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल