1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग: कोहली, विलियमसन तीनों प्रारूपों में शीर्ष-5 में शामिल

ICC रैंकिंग: कोहली, विलियमसन तीनों प्रारूपों में शीर्ष-5 में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jan 10, 2017 07:23 am IST,  Updated : Jan 10, 2017 07:23 am IST

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व वरीयता सूची में खेल के तीनों प्रारूपों में शीर्ष-5 में शामिल हैं।

kane williamson, virat kohli- India TV Hindi
kane williamson, virat kohli

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन सोमवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व वरीयता सूची में खेल के तीनों प्रारूपों में शीर्ष-5 में शामिल हैं। विलियमसन एकदिवसीय बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में पहले से ही पांचवें पायदान पर थे। सोमवार को जारी ताजा सूची में वह अब टी-20 और टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शीर्ष-5 में पहुंच गए।

वहीं टी-20 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज कोहली टेस्ट और एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर विराजमान हैं।

कोहली और विलियमसन दो ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तीनों प्रारूपों में शीर्ष-5 में शामिल हैं।

विलियमसन टेस्ट और टी-20 बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर हैं।

रोचक बात यह है कि कोहली और विलियमसन 2008 में हुई आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भी अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे। कोहली ने तब फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराकर भारत को खिताब दिलाया था।

बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में 54 गेंदों पर 101 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो 20 स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर आ गए हैं।

वहीं टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सर्वाधिक फायदा बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को मिला है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का आईसीसी अवार्ड जीतने वाले मुस्ताफिजुर 10 स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए।

भारत के युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन छठे स्थान पर हैं।

मुस्ताफिजुर ने शीर्ष-10 में जगह बनाने पर कहा, "रैंकिंग से किसी खिलाड़ी के सतत प्रदर्शन का पता चलता है और मैं पहली बार शीर्ष-10 में पहुंचकर बहुत खुश हूं।"

भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर, जबकि रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

एकदिवसीय बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं। भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।

टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम टेस्ट में नंबर-1 पर बनी हुई है, जबकि टी-20 में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।