1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टी20 रैंकिंग :रोहित आठवें स्थान पर, कोहली और धवन टॉप 10 के करीब

आईसीसी टी20 रैंकिंग :रोहित आठवें स्थान पर, कोहली और धवन टॉप 10 के करीब

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 04:57 pm IST

रोहित के 664 अंक हैं और वह इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में वाशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गये हैं। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग :रोहित आठवें स्थान पर, कोहली और धवन टॉप 10 के करीब- India TV Hindi
आईसीसी टी20 रैंकिंग :रोहित आठवें स्थान पर, कोहली और धवन टॉप 10 के करीब Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। रोहित शर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल होने के करीब पहुंच गये हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रा छूटी टी20 श्रृंखला के दूसरे मैच में नाबाद 72 रन बनाये थे जिससे वह एक पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि धवन 40 और 36 रन के दो स्कोर बनाने के कारण तीन पायदान आगे 13वें नंबर पर काबिज हो गये हैं।

रोहित के 664 अंक हैं और वह इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में वाशिंगटन सुंदर आठ पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक 49वें से स्थान से 30वें स्थान पर पहुंच गये हैं। डिकाक ने दो मैचों में 52 और नाबाद 79 रन बनाये। स्पिनर तबरेज शम्सी गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 20 में पहुंच गये हैं जबकि एंडिल फेलुकवायो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं।

इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 22वें स्थान पर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान त्रिकोणीय श्रृंखला में सात विकेट लेकर शीर्ष दस में पहुंच गये हैं। टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान पहले, इंग्लैंड दूसरे और दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। भाषा पंत नमिता नमिता 2509 1631 दुबई नननन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल