1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान, भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को

साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान, भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 09:36 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 09:38 am IST

आईसीसी ने साल 2020 में होने वाले पुरुष और महिला टी20 विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है।

ICC T20 World Cup- India TV Hindi
ICC T20 World Cup Image Source : TWITTER: @T20WORLDCUP

आईसीसी ने साल 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। साल 2020 में महिला और पुरुष दोनों के टी20 वर्ल्ड कप खेले जाएंगे और ये पहला मौका होगा जब दोनों विश्व कप अलग-अलग खेले जाएंगे। आईसीसी के मुताबिक महिला टी20 वर्ल्ड कप 21 फरवरी, 2020 से शुरू होगा जो कि 8 मार्च तक चलेगा। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में दुनिया की टॉप-10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 18 अक्टूबर को होगा और ये 15 नवंबर तक चलेगा। दोनों के फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेले जाएंगे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में 23 मैच और पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड का पहला मैच गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। वही, पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। दोनों देशों के बीच ये मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप की बात की जाए तो 31 दिसंबर, 2018 तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को सुपर-12 में सीधा प्रवेश मिला है। वहीं, बाकी की चार टीमों का चयन क्वालीफाइंग राउंड के जरिए होगा। 

आपको बता दें कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रु ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 हैं। वहीं, ग्रुप बी में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 3 और क्वालीफायर 4 हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।