1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20I Rankings: केएल राहुल और कुलदीप यादव टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 में

ICC T20I Rankings: केएल राहुल और कुलदीप यादव टी-20 रैंकिंग में शीर्ष-10 में

 Reported By: IANS
 Published : Mar 13, 2019 10:19 am IST,  Updated : Mar 13, 2019 10:19 am IST

भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव को आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष-10 में शामिल हैं। 

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : AP IMAGE

दुबई। भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल और गेंदबाज कुलदीप यादव को आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष-10 में शामिल हैं। राहुल बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। न्यूजीलैंड के कोलिन मनुरो दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल तथा एरॉन फिंच क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 445 अंकों के साथ 55वें स्थान पर आ गए हैं। बेयरस्टो ने इससे पहले रैंकिंग में इतने अंक कभी हासिल नहीं किए। वहीं सैम बिलिंग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 56 स्थान आगे बढ़ते हुए 84वें स्थान पर आ गए हैं।

गेंदबाजों की बात की जाए तो कुलदीप पांचवें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के शादाब खान, इंग्लैंड के आदिल राशिद और पाकिस्तान के इमाद वसीम अगले तीन स्थान पर हैं।

आईसीसी टीम रैंकिंग में इंग्लैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने |स्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ा है। वेस्टइंडीज सातवें स्थान पर ही बनी हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल