1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 रैंकिंग में कोहली को बड़ा झटका, केएल राहुल 5वें स्थान पर पहुंचे

T20 रैंकिंग में कोहली को बड़ा झटका, केएल राहुल 5वें स्थान पर पहुंचे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2021 03:05 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 03:16 pm IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्लेबाजों की T20 रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वां स्थान हासिल कर लिया है।

T20 रैंकिंग में कोहली को...- India TV Hindi
T20 रैंकिंग में कोहली को बड़ा झटका, केएल राहुल 5वें स्थान पर पहुंचे Image Source : GETTY

T20 वर्ल्ड कप 2021 के बीच ICC ने रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्लेबाजों की T20 रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, कोहली को 4 स्थान का स्थान का नुकसान हुआ है और वह 8वें स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम T20 बल्लेबाज रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं।

T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का साउथ अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन को फायदा मिला है और उन्होंने टॉप-10 में जगह बना ली है। एडन मार्कम भी 3 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

T20 गेंदबाजों की रैंकिग की बात की जाए तो श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा पहले पायदान पर और साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श 5 स्थान के फायदे के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी टॉप पर हैं। शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर बरकरार है जबकि टॉप-10 ऑलराउंडरों में एक भी भारतीय नहीं है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल