1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट से उबरे इमाम उल हक, बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर से हैं तैयार

प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट से उबरे इमाम उल हक, बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर से हैं तैयार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2020 09:59 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 09:59 am IST

चोटिल होने के बाद इमाम को एहतियात के तौर पर रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा लेकिन अगले दिन सुबह के प्रैक्टिस सेशन में वह फिर ले नजर आए।

Imam-ul-Haq, PCB, Warm-up match, Derby, Naseem Shah, England vs Pakistan Test series- India TV Hindi
Imam-ul-Haq Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट टीम युवा बल्लेबाज इमाम उल हक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इमाम को डर्बी में प्रैक्टिस मैच के दौरान हाथ में चोट लगी थी लेकिन डॉक्टरों ने अब उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है और एक बार फिर से बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

इमाम की चोट पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, ''बाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक बार फिर से प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।'' 

आपकों बता दें कि पाकिस्तान डर्बी में दो टीम पीसीबी व्हाइट और पीसीब ग्रीन नाम की दो टीमें बनाकर आपस में प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इमाम पीसीबी ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पीसीबी व्हाइट के तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद पर चोटिल हो गए थे। 

चोटिल होने के बाद इमाम को एहतियात के तौर पर रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा लेकिन अगले दिन सुबह के प्रैक्टिस सेशन में वह फिर ले नजर आए। इस दौरान वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे थे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत अगले महीने पांच अगस्त से होने जा रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल