1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की क्षमता: इमरान

कोहली में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की क्षमता: इमरान

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2016 08:29 am IST,  Updated : Mar 20, 2016 08:29 am IST

इमरान ने कहा, "कोहली में काफी काबिलियत है। टीम उन पर निर्भर करती है। वह टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। वह भविष्य में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बन कर उभरेंगे, मुझे उनमें प्रतिभा दिखाई देती है।"

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

कोलकाता: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान ने शनिवार को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनमें सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की क्षमता है। इमरान ने कहा, "कोहली में काफी काबिलियत है। टीम उन पर निर्भर करती है। वह टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। वह भविष्य में सर्वकालिक महान खिलाड़ी बन कर उभरेंगे, मुझे उनमें प्रतिभा दिखाई देती है।"

इमरान ने कहा है कि कोहली सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। खान ने बंगाली चैनल से बातचीत में कहा, " उनमें कमी निकलना काफी मुश्किल है। वह विकेट को दोनों तरफ अच्छा खेलते हैं। वह प्रंट फुट और बैकफुट दोनों जगह मजबूत हैं।"

इमरान ने भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "धौनी की कप्तानी की शैली और रिकार्ड दोनों ही काबिलेतारीफ हैं। वह हमेशा आगे रहते हैं। उनके पास अनुभव है और वह दबाव में शानदार खेलते हैं।"

इमरान ने हालांकि कहा है कि टी-20 में सफलता या विफलता से धौनी की कप्तानी को परखा नहीं जा सकता।

इमरान ने कहा, "एक कप्तान का आंकलन T-20 के आधार पर करना मुश्किल है। हर हार के लिए धौनी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। टेस्ट मैच और T-20 दोनों काफी अलग हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।