1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान खान 18 अगस्त को शपथ लेंगे, गावस्कर, कपिल देव और सिद्धू को मिला निमंत्रण

इमरान खान 18 अगस्त को शपथ लेंगे, गावस्कर, कपिल देव और सिद्धू को मिला निमंत्रण

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2018 10:35 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 10:35 pm IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इमरान खान- India TV Hindi
इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गवास्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीटीआई के अतिरिक्त सूचना सचिव जावेद खान ने कहा कि इमरान खान के नेतृत्व में 1992 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को भी समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

इससे पहले पीटीआई सूचना सचिव फवाद चौधरी ने भी ऐसी ही घोषणा की थी। उसके बाद कहा गया था कि इमरान सादा समारोह करना चाहते हैं और शपथ ग्रहण समारोह में विदेशों के प्रसिद्ध लोगों को नहीं बुलाया जाएगा।

राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 13 अगस्त को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया है, जिसमें नए चयनित सदस्य शपथ लेंगे। इस दौरान स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता का चुनाव होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल