1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्पिनर ताहिर शामिल

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्पिनर ताहिर शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2015 07:29 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 07:29 pm IST

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की महात्मा गांधी नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरिज के लिये तीन विशेषग्य स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। ताहिर और डेन पीएट की टीम में

भारत के खिलाफ दक्षिण...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्पिनर ताहिर शामिल

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की महात्मा गांधी नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरिज के लिये तीन विशेषग्य स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। ताहिर और डेन पीएट की टीम में वापसी हुई है। जबकि तीसरे स्पिनर साइमन हार्मर होंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के समन्वयक लिंडा जोंडी ने कहा, हम टेस्ट श्रृंखला के लिये सारे विकल्प खुले रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, जेपी डुमिनी भी स्पिन विभाग में विकल्प हैं । डेन चोट से लौट आये हैं और इमरान श्रीलंका के खिलाफ उपमहाद्वीप में पिछली टेस्ट श्रृंखला में हमारे नंबर वन स्पिनर थे ।

ताहिर ने टी20 टीम में भी आरोन फागिंसो की जगह ली है। जोंडी ने कहा , भारत दौरा काफी लंबा है जिसमें डेल स्टेन और मोर्नी मोर्कल पर ज्यादा बोझ नहीं डाल सकते। क्रिस मौरिस और मर्चेंट डि लांगे की टीम में वापसी हुई है। यह भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपने विकल्पों को आजमाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा , इमरान टी20 प्रारूप में हमारा नंबर एक गेंदबाज है। हम चाहते हैं कि वह अब से आईसीसी टूर्नामेंट तक सारी श्रृंखलायें खेले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल