1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2010 के दशक में विराट कोहली ने हर 6 पारी के बाद जड़ा शतक, देखें पूरी लिस्ट

2010 के दशक में विराट कोहली ने हर 6 पारी के बाद जड़ा शतक, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 02, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 05:36 pm IST

साल 2010 से 2019 के बीच क्रिकेट की दुनिया में कई शानदार खिलाड़ी देखने को मिले, लेकिन इन 10 सालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रनों के मामलें सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

Virat Kohli- India TV Hindi
2010 के दशक में विराट कोहली ने हर 6 पारी के बाद जड़ा शतक, देखें पूरी लिस्ट  Image Source : GETTY IMAGES

साल 2010 से 1019 के बीच क्रिकेट की दुनिया में कई शानदार खिलाड़ी देखने को मिले, लेकिन इन 10 सालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रनों के मामलें सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। साल 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने 2010 से 2019 के बीच टीम इंडिया के साथ मिलकर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे कई बड़े खिताब अपने नाम किए। इन 10 सालों में कोहली ने न केवल बतौर खिलाड़ी अपने खेल को नई ऊचाइंया दी बल्कि कप्तान के तौर पर भी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की।

पिछले 10 सालों में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, भारतीय कप्तान 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2019 के बीच क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। कोहली ने इन 10 सालों में 431 पारियां खेलते हुए 57.58 की औसत और 80 से ज्यादा के स्ट्राईक रेट से 20960 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 69 शतक और 98 अर्धशतक निकले। पिछले दशक में कोहली की पारियों और शतकों के बीच का अनुपात निकाले तो ये लगभग 6.24 होता है। यानी कोहली ने करीब-करीब हर 6 पारी के बाद एक शतक जड़ा है।

इस मामलें कोहली के बाद भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरे नंबर पर हैं। 2010 के दशक में पुजारा ने कुल 129 पारी खेलते हुए 18 शतक जड़े। इस तरह उनके पारियों और शतकों के बीच का अनुपात 7.1 रहा। यानी पुजारा ने 7 पारी के बाद एक शतक लगाया।

तीसरें नंबर पर साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस है जिन्होंने साल 2014 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस दशक में कैलिस की पारी और शतकों के बीच का अनुपात 7.21 का रहा। 

2010 दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में कोहली के बाद साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला दूसरे स्थान पर हैं। पिछले 10 सालों में अमला ने 345 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 15185 रन बनाए। इस दौर उनके बल्ले से 47 अर्धशतक निकले। यानी अमला को एक शतक लगाने के लिए औसतन 7 से ज्यादा मैच खेलने पड़े हैं।

खिलाड़ी पारी शतक पारी/शतक
 विराट कोहली (भारत)                     431                   69                  6.24
 चेतेश्वर पुजारा (भारत)                     129                    18                  7.16
 जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)                     101                   14                  7.21
 हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)                     345                   47                  7.34
 स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)                     262                   34                  7.70

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल