1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीमा पर शांति के बाद ही भारत-पाक क्रिकेट: शोएब अख्तर

सीमा पर शांति के बाद ही भारत-पाक क्रिकेट: शोएब अख्तर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2015 07:08 am IST,  Updated : Aug 29, 2015 07:10 am IST

दुबई: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को दोनों देशों के बीच सीमा पर लंबे समय से

सीमा पर शांति के बाद ही...- India TV Hindi
सीमा पर शांति के बाद ही भारत-पाक क्रिकेट: शोएब अख्तर

दुबई: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को दोनों देशों के बीच सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे तनाव के समाप्त नहीं होने तक स्थगित कर देना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूएई को दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और दो टी20 मैचों की मेजबानी करनी है। लेकिन दोनों देशों के बीच हाल में राजनयिक तनाव के कारण इस श्रृंखला पर संदेह के बादल हैं और दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलाबारी के बाद द्विपक्षीय बातचीत भी रूक गई है।

एक क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रचार के लिए यहां आए अख्तर ने कहा, सभी को पता है कि राजनीति को खेलों से अलग रखना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से सीमा पर काफी तनाव है और इस समय दोनों देशों के बीच खेलने का सही समय नहीं है।

उन्हौंने कहा, हालांकि जब भी तनाव कम होता है और जब भी भारत और पाकिस्तान शीर्ष स्तर पर बातचीत के लिए तैयार होते हैं तब क्रिकेट रिश्ते सुधारने के लिए शानदार तरीका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल