1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG, 2nd ODI : जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार अंदाज में जड़ा वनडे करियर का 11वां शतक

IND v ENG, 2nd ODI : जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार अंदाज में जड़ा वनडे करियर का 11वां शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2021 08:14 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 08:26 pm IST

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया।

IND v ENG, 2nd ODI : जॉनी बेयरस्टो...- India TV Hindi
IND v ENG, 2nd ODI : जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार अंदाज में जड़ा वनडे करियर का 11वां शतक Image Source : GETTY

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में छक्के से शानदार शतक जड़ दिया। जॉनी बेयरस्टो ने 95 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से वनडे करियर का 11वां शतक पूरा किया। बेयरस्टो का भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ये दूसरा शतक है। इससे पहले इंग्लिश बल्लेबाज ने 30 जून 2019 को बर्मिंघम में टीम इंडिया के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी।

शोएब अख्तर ने माना, टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध 'कृष्णा' नहीं बल्कि है 'करिश्मा

इस शानदार शतक के साथ ही बेयरस्टो इंग्लैंड की ओर से वनडे में चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर जो रूट (16), दूसरे नंबर पर इयोन मोर्गन (13) और तीसरे नंबर पर मार्कस ट्रेस्कोथिक (12) हैं। यही नहीं, जॉनी बेयरस्टो साल 2017 के बाद से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। बेयरस्टो ने जहां 2017 के बाद से बतौर सलामी बल्लेबाज 11 शतक जड़े हैं तो पहले नंबर पर काबिज रोहित ने 19 शतक लगाए हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल