1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v NZ : दूसरे टेस्ट में वानखेड़े स्टेडियम को खचाखच भरना चाहता है MCA

IND v NZ : दूसरे टेस्ट में वानखेड़े स्टेडियम को खचाखच भरना चाहता है MCA

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2021 09:27 am IST,  Updated : Nov 13, 2021 09:27 am IST

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों की शत प्रतिशत उपस्थिति चाहता है।

IND v NZ : दूसरे टेस्ट में...- India TV Hindi
IND v NZ : दूसरे टेस्ट में वानखेड़े स्टेडियम को खचाखच भरना चाहता है MCA Image Source : GETTY

मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में दर्शकों की शत प्रतिशत उपस्थिति चाहता है और उसने महाराष्ट्र सरकार से इसकी अनुमति देने का आग्रह किया है।

एमसीए के अधिकारी ने शीर्ष परिषद की बैठक के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘हमने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के लिये सरकार से दर्शकों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आवेदन किया है।’’

एमसीए लगभग पांच साल बाद टेस्ट मैच का आयोजन करेगा। उसने आखिरी बार 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी की थी। इस बीच एमसीए ने फैसला किया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चार दिसंबर को कोलकाता में होने वाली बैठक में उसके अध्यक्ष विजय पाटिल संघ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल