1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus, 2nd T-20: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा सिरीज़ में की बराबरी

Ind vs Aus, 2nd T-20: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हरा सिरीज़ में की बराबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2017 10:24 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 10:24 pm IST

ट्रेविस हेड और ऑनरीकेज़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की अटूट साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टी-20 सिरीज़ के दूसरे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया.

Henriqueshugs his teammate Travis Head- India TV Hindi
Henriqueshugs his teammate Travis Head

गुवाहाटी: ट्रेविस हेड और ऑनरीकेज़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 109 रनों की अटूट साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टी-20 सिरीज़ के दूसरे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. ऑनरीकेज़ ने अविजित 62 और ट्रेविस हेड ने 48 रन बनाए. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों के सिरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली है.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रन बनाने थे जो उसने दो विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ख़राब रही और उसके दोनो ओपनर (वॉर्नर, फि़ंच) 13 के स्कोर पर आउट हो गए लेकिन इसके बाद होड और ऑनरीकेज़ ने न सिर्फ़ पारी संभाली बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिला दी.

इसके पहले टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाज़ी की लेकिन जाधव (27) और हार्दिक पंड्या (25) को छेड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज कंगारु बॉलरों के आगे टिक नहीं पाया. फास्ट बॉलर जेसन बेहरेन्डॉर्फ ने तो चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. जैंपा ने भी दो विकेट लिए.

सिरीज़ का तीसरा और निर्णायक मैच शुक्रवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल