1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd ODI : शिखर धवन का बायां कंधा चोटिल, मैदान से गए बाहर

IND vs AUS 3rd ODI : शिखर धवन का बायां कंधा चोटिल, मैदान से गए बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 03:21 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्होंने आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए छलांग लगायी जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया। 

IND vs AUS 3rd ODI, Shikhar Dhawan- India TV Hindi
IND vs AUS 3rd ODI Shikhar Dhawan Shoulder Injury India vs Australia live Match Image Source : AP

बेंगलुरु। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण मैदान के बाहर जाना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्होंने आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए छलांग लगायी जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया। 

ऐसा इस सीरीज में पहली बार नहीं है जब धवन चोटिल हुए हो। इस सीरीज के दूसरे मैच में जब धवन बल्लेबाजी कर रहे थे तब पैट कमिंस की एक गेंद उनकी पसली में जा लगी थी। हालांकि धवन ने उसके बाद भी बल्लेबाजी करना जारी रखा था और 96 रन की शानदार पारी खेली थी।

बल्लेबाजी के बाद वो थोड़ असहज नजर आए इस वजह से वो दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण करने मैदान पर नहीं उतर पाए। अब दोबारा उनका चोटिल होना भारत के लिए समस्या बढ़ा सकता है।

उल्लेखनीय है, यह श्रृंखला 1-1 से बाराबर चल रही है। यह तीसरा और निर्णायक मुकाबला बेंगलौर में खेला जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल