पर्थ: भारत ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के पहले मैच में मंगलवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। बरिंदर सरन अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इस मैच से आग़ाज़ कर रहे हैं। दूसरी तरफ ईशांत शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है।
कप्तान धोनी ने हालात को देखते हुए भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडेय को अंतिम एकादश में मौका दिया है। इशांत शर्मा, ऋषि धवन, गुरकीरत मान और अक्षर पटेल को मौका नहीं मिला है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए सोमवार को ही अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया था।
तेज़ गेंदबाज़ जोएल पेरिस और स्कॉट बोलैंड पदार्पण करेंगे। टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले शॉन मार्श को टीम में जगह नहीं मिली है।
टीम
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजंक्या रहाणे, धोनी, रविंद्र जडेजा, अश्विन, उमेश यादव, बरिंदर सरन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पाण्डे
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, जॉर्ज बेली, स्कॉट बोलैंड, जैम्स फ़ॉकनर, एरॉन फ़िंच, जोश हैज़लवुड, मिशल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोएल पेरिस, मैथ्यू वैड, डेविड वॉर्नर