1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : चौथे टेस्ट के लिए नहीं हुआ भारतीय प्लेइंग XI का एलान, व्रिकम राठौर ने बताया यह कारण

Ind vs Aus : चौथे टेस्ट के लिए नहीं हुआ भारतीय प्लेइंग XI का एलान, व्रिकम राठौर ने बताया यह कारण

 Edited By: IANS
 Published : Jan 14, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 01:37 pm IST

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एबडोमिनल स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। उनका चौथे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो मेहमान टीम शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है।

Ind vs Aus, Indian playing XI,Vrikam Rathore, Sports, cricket- India TV Hindi
India vs Australia, 4th Test  Image Source : GETTY

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम-11 का ऐलान नहीं किया है। टीम खिलाड़ियों की चोटों पर नजर रखे हुए है। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले टीम ने तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत से एक दिन पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन इस समय भारत चोटों से जूझ रही है इसलिए टीम का ऐलान शुक्रवार को ही होगा।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एबडोमिनल स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। उनका चौथे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो मेहमान टीम शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है।

यह भी पढ़ें- MUM vs KER : मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में चमके मोहम्मद अजहरुउद्दीन, मुंबई के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

लोकेश राहुल कलाई की चोट के कारण घर लौट गए हैं। मयंक अग्रवाल ने नेट्स पर अभ्यास किया। हनुमा विहारी को भी तीसरे टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और उनका भी चौथे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है। टीम को उनका विकल्प भी निकालना होगा।

रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस को लेकर भी चिंता है। तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन उनकी पीठ में दर्द था। रवींद्र जडेजा भी अंगूठे में चोट के कारण चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- केरल क्रिकेट संघ ने अजहरुद्दीन को 137 रनों की पारी के लिए किया 1.37 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है। विल पुकोवस्की के स्थान पर मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया गया है। चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल