1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केरल क्रिकेट संघ ने अजहरुद्दीन को 137 रनों की पारी के लिए किया 1.37 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा

केरल क्रिकेट संघ ने अजहरुद्दीन को 137 रनों की पारी के लिए किया 1.37 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 14, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 01:27 pm IST

अजहर ने मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 37 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। वहीं अंत तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 54 गेंद में 137 रन बनाए।

Kerala Cricket Association, Azharuddin, Sports, cricket- India TV Hindi
 Azharuddin Image Source : TWITTER

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट धमाकेदर शतकीय पारी खेलने वाले ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुउद्दीन केरल क्रिकेट संघ ने इनाम देने की घोषणा की है। अजहर ने मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 37 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। वहीं अंत तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 54 गेंद में 137 रन बनाए।

इस बेहतरीन पारी के बाद केरल क्रिकेट संघ ने अजहर को 1 लाख 37 हजार रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा की। अजहर की इस शानदार पारी के बदौलत ही केरल की टीम ने मुंबई को आठ विकेट से करारी मात दी।

यह भी पढ़ें- MUM vs KER : मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में चमके मोहम्मद अजहरुउद्दीन, मुंबई के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

 

इस घोषणा के बाद समाचार एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए केसीए के सेक्रेटरी श्रीजीत वी नायर ने कहा, ''केरल क्रिकेट के लिए यह गौरव का पल है। हम मोहम्मद अजहरुउद्दीन के इस शानदार प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही हमने यह फैसला लिया कि इस युवा क्रिकेटर को इनाम के तौर पर 1 लाख 37 हजार रुपए देंगे।''

बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अजहरुउद्दीन ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 26 साल के अजहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले ऋषभ पंत ने साल 2018 में 32 गेंद में शतक लगाया था। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बाद भारतीयों में उन्होंने ही सबसे तेज शतक लगाया है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : खिलाड़ियों की चोट के पीछे आईपीएल को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं, बेबुनियाद है लैंगर के इल्जाम

अजहर ने अपनी इस पारी में 11 छक्कों के साथ 9 चौके भी लगाए।

आपको बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन की इस तूफानी शतकीय पारी से ही केरल ने मुंबई के द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य कों पारी के 16वें ओवर में ही पूरा कर लिया। मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में यशस्वी जयसवाल (40) और आदित्य तरे (42) के विस्फोटक शुरुआत से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम ने अजहरुउद्दीन के शतक के साथ रॉबिन उथप्पा के 33 और संजू सैमसन के 22 रनों की मदद से 15.5 ओवर में 201 रन बना डाले और मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल