1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: जब ईशांत शर्मा ने स्मिथ को चिढ़ाया और कोहली की छूटी हंसी

IND vs AUS: जब ईशांत शर्मा ने स्मिथ को चिढ़ाया और कोहली की छूटी हंसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2017 08:25 am IST,  Updated : Mar 06, 2017 08:25 am IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में चल रहे टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के कल दूसरे दिन जहां दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला वही खिलाड़ियों ने अजीब-ओ-ग़रीब चेहरे बनाकर विरोधी को

smith, ishant. kohli- India TV Hindi
smith, ishant. kohli

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में चल रहे टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के कल दूसरे दिन जहां दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला वही खिलाड़ियों ने अजीब-ओ-ग़रीब चेहरे बनाकर विरोधी को परेशान करने की कोशिश की।

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा जान लगाकर बॉलिंग कर रहे थे और हर क़ीमत पर एक विकेट लेना चाहते थे लेकिन लाख कोशिश के बावजूद ऐसा हो नही रहा था।  दरअसल डेविड वार्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ बैटिंग करने आए थे। ईशांत ने कई बार स्मिथ को बीट किया लेकिन उनका विकट नहीं मिल पाया। क़िस्मत स्मिथ का साथ दे रही थी और वह ईशांत की बदक़िस्मती पर मंद मंद मुस्कुराने लगे। इससे चिढ़कर ईशांत ने ऐसा चेहरा बनाया कि स्मिथ तो हैरान रह गए लेकिन विराट कोहली की हंसी छूट गई। 

Ishant Sharma
Ishant Sharma

आपको बता दें  जब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ते हैं, मैदान में दोनों के बीच बहुत छींटाकशी होती है। कल की घटना ने 2007-8 सिरीज़ की याद दिला दी जब  ‘मंकीगेट’ विवाद हुआ था। इस विवाद में हरभजन सिंह और एंड्रू सिमंड्स शामिल थे। 

सिरीज़ में 1-0 से पीछे चल रही इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्मिथ के बीच भी खूब नोंकझोक हुई यहां तक कि ड्रिंक्स ब्रेक के दैरान भी दोनों एक दूसरे पर छींटाकशी करते रहे। 

22वें ओवर में मामला इतना बढ़ गया था कि अंपायर निगल लोंग को बीच बचाव करना पड़ा। दरअसल अश्विन डेविड वार्नर का विकेट लेने के बाद बहुत जोश में थे और नये बल्लेबाज़ स्मिथ को जल्द से जल्द अपना शिकार बनाना चाहते थे। लेकिन स्मिथ ने उनकी बॉल पर एक रन चुरा लिया। दूसरे छोर पर रेनशॉ थे। स्मिथ ने जैसे ही बॉल खेली रेनशा रन लेने के लिए दौड़े और अश्विन ब़ल पकड़ने के लिए। बीच में रेनशॉ के आने से विरोधी टीम को रन मिल गया और इससे अश्विन नाराज़ हो गए। कोहली ने भी रेनशॉ को कुछ कहा जिस पर स्मिथ ग़ुस्सा हो गए। स्मिथ और अश्विन के बीच भी तभी कहासुनी हो गई। 

स्मिथ और अश्विन IPL में एक ही टीम पुणे से खेलते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।