1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु टेस्ट: जडेजा का कहर, आस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 पर ढेर

बेंगलुरु टेस्ट: जडेजा का कहर, आस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 पर ढेर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2017 11:25 am IST,  Updated : Mar 06, 2017 11:25 am IST

बेंगलुरु: रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने टेस्ट सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 रनों पर समेट दी। अपनी पहली पारी के

Jadeja- India TV Hindi
Jadeja

बेंगलुरु: रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने टेस्ट सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 276 रनों पर समेट दी। अपनी पहली पारी के दम पर आस्ट्रेलिया केवल 87 रनों की बढ़त हासिल कर पाया। अपने पिछले दिन यानी रविवार के स्कोर छह विकेट पर 237 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम अपने खाते में 39 रन ही जोड़ पाई।

रविचंद्रन अश्विन ने आस्ट्रेलिया का सातवां विकेट 269 के कुल योग पर गिराया। अश्विन ने मिशेल स्टार्क (26) को जडेजा के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद जडेजा ने 121वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मैथ्यूवेड (40) और नाथन लॉयन (0) का विकेट गिराया।

इसके बाद जडेजा ने आस्ट्रेलिया का अंतिम विकेट 123वें ओवर की चौथी गेंद पर गिराया। उन्होंने जोश हैजलवुड (1) को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कर आस्ट्रेलिया की पारी 276 रनों पर समेट दी। 

भारत के लिए जडेजा ने सबसे अधिक छह विकेट लिए। वहीं, अश्विन को दो और उमेश यादव तथा ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।