बेंगलुरु: मैट रेनशॉ (60) और शॉन मार्श(66) की शानदार बैटिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए और इस तरह उसे 48 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए। ईशांत, उमेश और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने जहां आज पहले और दूसरे सैशन में कसी हुई गेंदबाज़ी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाकर रखा लेकिन चायकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक विकेट खोकर 64 रन जोड़े और मैच पर अपनी पकड़ कुछ हद तक मज़बूत कर ली है।
इसके पहले पहले टेस्ट मैच में स्पिनर ओ कीफ़ के सामने बिखरने के बाद दूसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाज़ स्पिनर नाथन लॉयन के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गए। मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर मज़बूत स्थिति में है। सिरीज़ में 1-0 से आगे चल रहे स्टीवन स्मिथ की टीम दूसरे टेस्ट में भी भारत पर भारी दिख रही है।
बंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन भारत के समक्ष ऑस्ट्रेलिया को जल्द समेटने की चुनौती है। भारत को पहली पारी में 189 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में ठोस शुरुआत की। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उसने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिये थे। स्टंप्स के समय दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (23 रन) और मैट रेनशॉ (15 रन) क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में अब तक 16 ओवर खेले हैं. इस दौरान भारत ने अपने चार गेंदबाज आजमाए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।
लाइव अपडेट्स
- स्टार्क और वेड ने 48 रन की बढ़त के साथ ख़त्म किया दूसरे दिन का खेल। वेड 25 और स्टार्क 14 पर नाबाद
-मिशेल स्टार्क क्रीज़ पर। भारत के ख़िलाफ 43 का औसत
- मार्श आउट...उमेश ने कैच आउट करवाया
- मार्श और वेड के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।
- बॉलिंग में परिवर्तन, जडेजा को बॉल थमाई
- मार्श-57, वैड-13, ऑस्ट्रेलिया 201/5
- भारत का DRS का लेखाजोखा- 44 रिव्यू, 34- विफल, 9-सफल
- वेड के ख़िलाफ कैच की अपील, अंपायर ने नकारी, भारत ने DRS लिया। नॉट आउट
- चायकात के बाद एक घंटे का समय हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान 31 रन जोड़े हैं।
- ऑस्ट्रेलिया 93 ओवर में 194/5। मार्श 55 और वेड 12 पर नाबाद।
- अश्विन की बॉल पर lbw की अपील लेकिन DRS में साफ दिखा बॉल बैट से छूकर गई थी।
- दोनों छोर से तेज़ आक्रमण जारी
- मार्श आउट.....DRS लिया.... फ़ैसला बदला, बॉल बाहर से अंदर आई थी इसलिये नॉटआउट
- उमेश को मिली बॉलिंग, शायद दूसरे छोर से स्पिनर लगाया जाय
- शॉन मार्श 43 रन पर खेल रहे हैं, साथ में हैं विकेटकीपर मैथ्यू वैड
- नयी बॉल उपलब्ध है लेकिन कोहली ने अभी नही ली है।
- चायकाल के बाद खिलाड़ी मैदान पर उतरे
- ऑस्ट्रेलिया ने टी तक खोए 5 विकेट, अभी भी 26 रन पीछे
- मिचल मार्श आउट, ईशांत ने किया lbw, ऑस्ट्रेलिया 163/5
-हैंड्सकॉंब आउट ऑस्ट्रेलिया 160/4,
- मार्श ने भी हाथ खोलने शुरु कर दिए हैं। अश्विन को लगाया एक चौक्का
- 74 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 152/3
- हैंड्सकॉंब ज़्यादा खुलकर खेल रहे हैं। अभी आगे निकलकर चौक्का लगाया।
- हैंड्सकॉंब आए हैं मार्श का साथ देने जो 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- रेनशॉ को साहा ने अश्विन की बॉल पर स्टंप किया। रेनशॉ ने 196 बॉल का सामना करते हुए पांच चौक्कोंं और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
- ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। रेनशॉ (60) को जडेजा ने किया आउट। ऑस्ट्रेलिया 66.3 ओवर में 134/3।
- इस दौरे पर 20 साल के रेनशॉ का ये दूसरा अर्धशतक है।
- रेनशॉ ने अश्विन पर चौक्का लगाया और फिर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया 115/2
- मार्श का पुल शॉट, 4 रन
- ईशांत की जगह अब बॉल उमेश के हाथ में
- बाय के चार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 100 रन
- बहुत देर के बाद बाउंड्री देखने को मिली। मार्श ने अश्विन को स्वीप लगाया और बॉल सीमा रेखा के पार
- अभी तक सिर्फ लंच के स्कोर में 5 रन ही जुड़े हैं।
- भारत के गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को बांध रखा है। कपिल देव का कहना है कि अभी अगर एक विकेट मिल जाता है तो बहुत जल्द दूसरा भी मिल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह दबाव में है।
- 48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 89/2, रेनशॉ 41, मार्श 3
- बाॉलिंग आक्रमण कोहली ने अश्विन और ईशांत को सौंप रखा है।
- लंच के बाद खेल शुरु। बॉल अश्विन के हाथ में
- इसके साथ ही अंपायर द्वारा लंच की घोषणा। इस समय रेनशॉ 40 और मार्श 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 83/2, रेनशॉ 37, मार्श 1
- शॉन मार्श आए हैं बैटिंग करने
- ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, स्मिथ आउट, जडेजा ने आउट किया, 82/2
- 41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 81/1, रेनशॉ 38, स्मिथ 8
- उमेश शानदार बॉलिंग कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही। रेनशॉ को कई बार बीट किया।
- 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 71/1, रेनशॉ 29, स्मिथ 6
- कोहली ने ईशांत की जगह बॉलिंग की ज़िम्मेदारी उमेश यादव को सौंपी
- अश्विन ने रेनशॉ को बीट किया, खुशक़िस्मत रहे कि बॉल स्टंप के ऊपर से निकल गई।
- 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 54/1
- ईशांत की स्मिथ के बॉल पैड पर लगी, ज़ोरदार अपील लेकिन नॉटआउट
- 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 53/1
- कप्तान स्टीव स्मिथ आए बैटिंग करने। पहली ही बॉल पर खाता खोला
- वार्नर बोल्ड...अश्विन का बने शिकार, ऑस्ट्रेलिया 52/1
- 21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 52, वार्नर 33, रेनशॉ 16
- वार्नर ईशांत के खिलाफ क्रीज़ से आगे खेल रहे हैं। ऐसे में एक तो वो बॉल की मूवमेंट ख़त्म कर देते हैं और अगर ईशांत बाउंसर डालना चाहे तो बहुत छोटी डालनी पड़ेगी।
- रवि शास्त्री और कपिल देव फील्ड प्लेसिंग से संतुष्ट नहीं। उनकी राय में अश्विन को राउंड द विकेट बॉलिंग करनी चाहिये और बल्लेबाज़़ों को शॉट मारने का मौक़ा देना चाहिये ताकि वे ग़लती करें।
- अश्विन रेनशॉ को ओवर द विकेट बॉलिंग कर रहे हैं।
- वार्नर ने ईशांत को पंच किया और 4 रन। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे।
- अश्विन के सामने वार्नर। अश्विन वार्नर को लेग की तरफ टेस्ट कर रहे हैं। एक lbw की अपील भी हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत ने DRS नही लिया।
- पहले ओवर में ईशांत ने एक चौक्के सहित 5 रन दिए
- मैच शुरु होने में 10 मिनट