1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शतक जड़ते ही मुरली विजय ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुझे पसंद

शतक जड़ते ही मुरली विजय ने दिया बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुझे पसंद

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 02:21 pm IST

विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 132 गेंद में 129 रन बनाये। 

मुरली विजय- India TV Hindi
मुरली विजय Image Source : GETTY

सिडनी: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच से बाहर किये जाने की निराशा को दरकिनार करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें बैकफुट पर टिकी उनकी बल्लेबाजी को रास आती है। विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 132 गेंद में 129 रन बनाये। 

उन्होंने कहा,‘‘प्रैक्टिस मैच में इस तरह की पारी खेलना अच्छा है। मैंने कोई मौका नहीं गंवाया। मुझे पता था कि मौका मिलेगा और मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलूंगा। मैं अपने खेल और फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मैं इसमें योगदान देना चाहता हूं। उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकूंगा।’’

विजय ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेकरार हैं। उन्होंने कहा,‘‘हम (केएल राहुल और वह) भारत के एक ही हिस्से से आते हैं और एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। उम्मीद है कि पहले टेस्ट में हम अपनी लय कायम रख सकेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुझे रास आता है क्योंकि मैं बैकफुट का बहुत इस्तेमाल करता हूं। ऑस्ट्रेलिया ऐसी जगह है जहां आपको उछाल मिलता है और आप अपने शॉट खेल सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल