1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : विराट कोहली को है रहाणे पर भरोसा कहा, कप्तानी में नहीं खलने देगा मेरी कमी

IND vs AUS : विराट कोहली को है रहाणे पर भरोसा कहा, कप्तानी में नहीं खलने देगा मेरी कमी

 Edited By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 05:01 pm IST

रहाणे ने इससे पहले जो टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है-धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, और बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ, दोनों मैचों में टीम की जीत मिली थी।

Ajinkya Rahane, Virat Kohli, Sports, cricket, India- India TV Hindi
Ajinkya Rahane and Virat Kohli   Image Source : TWITTER

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा है कि अजिंक्य रहाणे उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करेंगे और इसके लिए मंच तैयार है, साथ ही सभी इसके बारे में जानते हैं। कोहली गुरुवार से एडिलेड ओवल मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे। इसके बाद सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में उप-कप्तान रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे। रहाणे ने दो प्रैक्टिस मैचों में टीम की कप्तानी की थी।

कोहली टेस्ट मैच से पहले गुरुवार को कहा, "इतने वर्षों से हमारे बीच में आपसी समझ और एक दूसरे के लिए सम्मान है। साथ में बल्लेबाजी करते हुए हमने अच्छी साझेदारियां की हैं, जो भरोसे और टीम के लिए क्या किया जाना चाहिए उस पर निर्भर है। रहाणे ने दो अभ्यास मैचों में शानदार काम किया है। वह शांत रहते हैं और टीम की ताकत के बारे में जानते हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : पहले टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया अपने प्लेइंग XI का एलान, साहा और पृथ्वी शॉ को मिला मौका

कोहली ने कहा, "हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली है वह पूरी टीम का एक संयुक्त प्रयास रहा है। पूरी टीम काफी अहम है। हम जानते हैं कि हमें कैसे खेलना है और हम चीजों को कैसे लेंगे।"

रहाणे ने इससे पहले जो टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है-धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, और बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ, दोनों मैचों में टीम की जीत मिली थी। कोहली ने कहा कि वह और रहाणे एक ही पेज पर हैं। उन्होंने कहा कि रहाणे उनकी गैरमौजूदगी में अच्छी कप्तानी करेंगे।

यह भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे रोहित शर्मा

उन्होंने कहा, "मैं जब तक हूं तब तक मैं अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ कप्तानी और बल्लेबाजी करने की कोशिश करूंगा इसके बाद मुझे भरोसा है कि रहाणे शानदार काम करेंगे। विजन एक ही होगा कि हमें अच्छा प्रदर्शन करना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल