1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs ban, Day Night Test: अभी भी पिंक बॉल से कई सवालों के जवाब मिलना बाकी- कोच रवि शास्त्री

Ind vs ban, Day Night Test: अभी भी पिंक बॉल से कई सवालों के जवाब मिलना बाकी- कोच रवि शास्त्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 02:37 pm IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से दिन रात के टेस्ट को मंजूरी मिलने के सात साल बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेल रही है। 

Ravi Shastri- India TV Hindi
Ravi Shastri Image Source : INSTAGRAM/RAVI SHASTRI

कोलकाता। भारत के पहले दिन रात के टेस्ट की अहमियत का उन्हें बखूबी इल्म है लेकिन मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि गुलाबी गेंद को लेकर कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से दिन रात के टेस्ट को मंजूरी मिलने के सात साल बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहला टेस्ट खेल रही है। 

शास्त्री ने पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले आधिकारिक प्रसारक से कहा ,‘‘ यह ऐतिहासिक मौका है लेकिन इसमें हमें इंतजार करके देखना होगा कि कैसा रहता है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ कई सवालों के जवाब मिलने बाकी है और वक्त ही बतायेगा ।’’ यह 12वां दिन रात का टेस्ट है जबकि पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 में खेला गया था। 

शास्त्री ने कहा ,‘‘ गुलाबी गेंद के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है। हमें देखना होगा कि गेंद का बर्ताव कैसा रहता है। टेस्ट क्रिकेट कैसा होगा। यह लाल गेंद से काफी कठोर और भारी है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल