1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN: भारत दौरे से बाहर हुए तमीम इकबाल, इमरुल कायस को मिला मौका

IND vs BAN: भारत दौरे से बाहर हुए तमीम इकबाल, इमरुल कायस को मिला मौका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 03:46 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे से बाहर हो गए हैं.

Tamim iqbal- India TV Hindi
Tamim Iqbal Opts Out Of India Tour Image Source : GETTY IMAGES

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल निजी कारणों की वजह से भारत दौरे पर नहीं आएंगे। तमीम की पत्नी गर्भवती हैं और वह अगले महीने दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। 

तमीम के अचानक भारत दौरे से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के नेशनल सेलेक्टर्स ने अनुभवी बल्लेबाज इमरुल कायस को टीम में शामिल किया है।

हालांकि इमरुल को सिर्फ टी-20 सीरीज के लिए ही टीम में शामिल किया गया और अभी यह तय नहीं है कि इमरुल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश की टीम का हिस्सा रहेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 3 नवंबर से दिल्ली में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला सात नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को नागपुर में होगा।

वहीं दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर को इंदौर में होगा जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल