भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के चेपक मैदान में खेला जायेगा, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने काली मिट्टी की पिच तैयार करवाई है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस पीच पर बाउंस अधिक होगा। ऐसे में टॉस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। जिसमें इस बार कुलदीप यादव के साथ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल डेब्यू करने जा रहे हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान कोहली ने इसमें कोई ख़ास बदलाव नहीं किया है। टीम में सलामी बल्लेबाज के रूम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा को जगह मिली है,। जबकि तीन नंबर पर चेतेश्वर पुजारा ही आयेंगे। उसके बाद मध्यक्रम में नंबर चार पर विराट कोहली और उसके बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
विकेटकीपिंग में टीम इंडिया ने रिषभ पंत को बरकरार रखा है। पिछले मैच में हालांकि उन्होंने कीपिंग के दौरान एक कैच जरूर छोड़ा था। मगर उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान पहली पारी में 91 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का संकेत भी दिया था। ऐसे में वो टीम में बने हुए हैं।
स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो इस बार वाशिंग्टन सुंदर की जगह टीम इंडिया के लेग स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को जगह मिली है। जबकि लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल अपना डेब्यू करेंगे। उन्हें शाहबाज नदीम की जगह शामिल किया गया है। जबकि अन्य स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन टीम में बने हुए हैं।
अंत में तेज गेंदबाजी के बारे में जाए तो इसमें जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह पर टीम में मोहम्मद सिराज की एंट्री हुई है।
टीम इंडिया Playing XI इस प्रकार है - रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (c), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (wk), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (w), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक नीच, ऑली स्टोन।