1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : चौथे टेस्ट मैच से बाहर हुए सैम कुरैन, लिमिटेड ओवरों की सीरीज में होगी वापसी

Ind vs Eng : चौथे टेस्ट मैच से बाहर हुए सैम कुरैन, लिमिटेड ओवरों की सीरीज में होगी वापसी

 Edited By: IANS
 Published : Feb 19, 2021 07:16 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 07:16 am IST

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आवगमन से संबंधित समस्या के कारण सैम तय कार्यक्रम के अनुसार पहले भारत नहीं आ पाएंगे।

Ind vs Eng, Sam Curran, India, England, sports- India TV Hindi
Sam Curran Image Source : GETTY

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलरउंडर सैम कुरैन भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। कुरैन अब टीम इंडिया के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में खेलेंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि कुरैन भारत के साथ होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम से जुड़ सकते हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आवगमन से संबंधित समस्या के कारण सैम तय कार्यक्रम के अनुसार पहले भारत नहीं आ पाएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2021 : सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, अर्जुन तेंदुलकर और पुजारा को भी मिला खरीदार

ईसीबी ने कहा, " सैम कुरैन सीमित ओवरों की सीरीज के लिए 26 फरवरी को अन्य सदस्यों को ले जाने वाली चार्टर फ्लाइट के माध्यम से इंग्लैंड टीम में फिर से शामिल होंगे, यह आज (गुरुवार) घोषित किया गया था। मूल रूप से उन्हें लेकर ऐसी योजना थी कि वह सैम चौथे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।"

इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के तहत सैम श्रीलंका में पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट गए थे।

भारत के साथ सीरीज समाप्त होने के बाद सैम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल