पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने टीम के 165 रनों का शानदार बचाव किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर से दबाव का सामना नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 165 रन ही बना पाई। इसके साथ ही यह मुकाबला टाई हो गया और लगातार दूसरी बार मैच सुपरओपर में पहुंचा।
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो और टिम सेफर्ट बल्लेबाजी के लिए उतरे। वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला।
सुपरओवर-
पहली गेंद- सेफर्ट ने बुमराह की पहली गेंद पर हवा में शॉट खेला और दो रन जुटाए।
दूसरी गेंद- सेफर्ट ने दूसरी गेंद पर बुमराह को चौका लगाया।
तीसरी गेंद- सेफर्ट ने एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई और केएल राहुल कैच नहीं पकड़ पाए। इस दौरान सेफर्ट ने 2 रन लिए।
चौथी गेंद- सेफर्ट ने एक बार फिर हवा में शॉट लगाया लेकिन बाउंड्री पर सुंदर ने उनका कैच लपक लिया।
पांचवी गेंद- स्ट्राइक पर मुनरो आए और उन्होंने बुमराह को चौका लगाया।
छठी गेंद- मुनरो एक बार फिर से चौका लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथ में पहुंची और न्यूजीलैं की टीम सिर्फ एक रन ही ले पााई।
इस तरह सुपरओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुल 13 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 14 रनों का लक्ष्य दिया।
भारत की पारी-
भारत के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी खुद कप्तान टिम साउदी ने संभाली।
पहली गेंद- केएल राहुल ने साउदी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर शानदार शुरुआत की।
दूसरी गेंद- राहुल साउदी की दूसरी गेंद पर भी चौका लगाकर टीम के स्कोर को 10 रन तक पहुंचा दिया।
तीसरी गेंद- राहुल ने लगातार तीसरी गेंद पर भी बाउंड्री लगाने का प्रयास किया लेकिन वह लपके गए।
चौथी गेंद- विराट कोहली ने ने हल्के हाथों से दौड़ कर दो रन जुटाए।
पांचवी गेंद- विराट कोहली ने चौका जड़कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।