1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ WTC Final: कमेंट्री बॉक्स में कार्तिक ने उड़ाई नासिर हुसैन की खिल्ली, जानिए क्या कहा

IND vs NZ WTC Final: कमेंट्री बॉक्स में कार्तिक ने उड़ाई नासिर हुसैन की खिल्ली, जानिए क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2021 05:42 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 05:42 pm IST

खिताबी मुकाबले के साथ-साथ दिनेश कार्तिक की कमेंट्री सोने पर सुहागा साबित हो रही है. आज के दिन वे ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे हैं.

IND vs NZ  WTC Final: Dinesh Karthik sledges Nasser...- India TV Hindi
IND vs NZ  WTC Final: Dinesh Karthik sledges Nasser Hussain in commentary box, wins the internet Image Source : TWITTER HANDLE/@DINESHKARTHIK

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम एक दूसरे के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने के लिए खड़ी है. ये मुकाबला इंग्लैंड के साउथहैंपटन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस दूसरे दिन हुआ क्योंकि पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था. टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले लिया. ये दिन दिनेश कार्तिक के लिए भी बेहद खास है क्योंकि आज वे अपना कमेंट्री में डेब्यू कर रहे हैं.

ऐसे में वे क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. खिताबी मुकाबले के साथ-साथ दिनेश कार्तिक की कमेंट्री सोने पर सुहागा साबित हो रही है. आज के दिन वे ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे हैं. आपको बता दें कि उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी कमेंट्री कर रहे हैं.

कमेंट्री के दौरान नासिर हुसैन ने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के पुल शॉट की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा शॉर्ट बॉल पर बहुत अच्छा पुल खेलते हैं. इस पर दिनेश कार्तिक ने तुरंत जवाब दिया, "हां, बिलकुल आपके विपरीत."

भारतीय फैंस कार्तिक की कमेंट्री को काफी एंजॉय कर रहे हैं इसलिए उनके लिए ट्वीट्स का अंबार लगा दिया है और उनको ट्रेंड भी कर दिया है.

गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने आज सुबह इस बात की जानकारी दे दी थी कि आज का साउथहैंपटन का मौसम साफ है और मैच होने के पूरे आसार हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पोस्ट किया था.

प्लेइंग 11-

भारतीय टीम : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल