1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: वानखेडे पर बने तीन वनडे रिकॉर्ड्स

IND vs SA: वानखेडे पर बने तीन वनडे रिकॉर्ड्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2015 08:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 08:06 pm IST

मुंबई: वानखेडे स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में  तीन रिकॉर्ड्स बन गए। चार विकेट पर 438 रन साउथ अफ़्रीका का भारतीय सरजमीं पर सबसे

IND vs SA: वानखेडे पर बने तीन...- India TV Hindi
IND vs SA: वानखेडे पर बने तीन वनडे रिकॉर्ड्स

मुंबई: वानखेडे स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में  तीन रिकॉर्ड्स बन गए। चार विकेट पर 438 रन साउथ अफ़्रीका का भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ा और ओवरआल तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।

वानखेड़े स्टेडियम में आज के सर्वोच्च स्कोर से पहले भारतीय सरज़मीं पर बना सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 418 रन था जो भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बनाया था। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की रिकार्ड पारी खेली थी।

वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड श्रीलंका के नाम पर है जिसने नीदरलैंड के खिलाफ 2006 में एम्सटेलवीन में नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के शुरू में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में दो विकेट पर 439 रन बनाये थे।

दक्षिण अफ्रीका ने ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 2006 में नौ विकेट पर 438 रन बनाये थे।

आज के मैच में साउथ अफ़्रीका की तरफ से तीन सेंचुरी लगी। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकाक (109), फाफ डु प्लेसिस (133) और एबी डिविलियर्स (119) ने शतक जमाये। यह केवल दूसरा अवसर है जबकि किसी एक पारी में तीन बल्लेबाज़ों ने शतक जड़े।
इसके पहले हाशिम अमला (नाबाद 153), रिली रोसो (128) और डिविलियर्स (149) ने इस साल के शुरू में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में शतक जड़े थे।

इसके अलावा भारत के भुवनेश्वर कुमार वनडे इतिहास के दूसरे सबसे महंगे बॉलर साबित हो गए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 106 रन दिए। उनके पहले ऑस्ट्रेलिया के लुइस ने 2006 में साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 10 ओवर में 113 रन दिए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल