1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: 'रोल मॉडल' हार्दिक ने चमिका करुणारत्ने को दिया खास तोहफा, देखिए Video

IND vs SL: 'रोल मॉडल' हार्दिक ने चमिका करुणारत्ने को दिया खास तोहफा, देखिए Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2021 04:16 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 04:16 pm IST

चमिका करुणारत्ने ने रविवार को टी-20 डेब्यू भारत के खिलाफ किया था। मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या ने उनको एक खास तोहफा दिया।

IND vs SL: Chamika Karunaratne Receives Special Gift From...- India TV Hindi
IND vs SL: Chamika Karunaratne Receives Special Gift From His ‘Role Model’ Hardik Pandya Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@CHAMIKAKARUNARATNE

श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को भारत के खिलाफ अपने टी-20 डेब्यू मैच में अपने रोल मॉडल हार्दिक पांड्या से एक खास तोहफा मिला। चमिका ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से वनडे सीरीज में प्रभावित किया था।

आपको बता दें कि करुणारत्ने को हार्दिक पांड्या से बल्ला मिला था। चमिका हार्दिक को अपना रोल मॉडल मानते हैं। चमिका ने इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की है और उन्होंने हार्दिक की काफी तारीफ भी की।

चमिका ने कैप्शन में हार्दिक को एक कमाल का इंसान बताया और उन्होंने कहा कि वो ये दिन कभी नहीं भूलेंगे।

चमिका करुणारत्ने ने कैप्शन में लिखा, "मेरे रोल मॉडल हार्दिक पांड्या से टी-20 डेब्यू पर बैट मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है। आप एक कमाल के इंसान हैं और मुझे आपके नर्म मिजाज से काफी खुशी मिली। मैं ये दिन कभी नहीं भूल सकूंगा।"

गौरतलब है कि उनका टी-20 डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए थे और भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट दे बैठे थे।

IND vs SL 2nd T20: सीरीज की जीत से शुरुआत करने के बाद अब अजेय बढ़त बनाने पर होंगी भारत की नजरें

वहीं, हार्दिक का भी गेम खास नहीं था। उन्होंने 12 गेंदों में 10 रन बनाए और चमीरा से आउट हुए। हार्दिक ने सिर्फ एक विकेट लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल