1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हैं क्रुणाल पांड्या, फोटो शेयर कर कही दिल की बात!

IND vs SL: मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हैं क्रुणाल पांड्या, फोटो शेयर कर कही दिल की बात!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2021 08:31 am IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:31 am IST

क्रुणाल पांड्या दोबारा मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हैं। इस बार उनके सामने श्रीलंका की टीम होगी।

IND vs SL: Krunal Pandya is Excited to Get Back in Action- India TV Hindi
IND vs SL: Krunal Pandya is Excited to Get Back in Action Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@KRUNALPANDYA_OFFICIAL

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या इस साल मार्च में टीम इंडिया में कमबैक किया था। वो बड़ोदा क्रिकेटर के लिए एक भावुक पल था तब वे अपने पिता के निधन के बाद पहली बार क्रिकेट खेल रहे थे। अब 29 वर्षीय क्रुणाल दोबारा मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हैं। इस बार उनके सामने श्रीलंका की टीम होगी।

क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में वे बल्ले के साथ पोज कर रहे हैं और दूसरी फोटो में वे अपने मुंबई इंडियंस के साथ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव से बात कर रहे हैं। तीसरी फोटो में वे बल्ले के देखते हुए नजर आए।

इस पोस्ट पर उनकी पत्नी पंखुरी शर्मा पांड्या और छोटे भाई हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेंकोविच ने भी कमेंट किया था।

IND vs SL: आज होगा वनडे सीरीज का आगाज, जानिए कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का मिजाज

गौरतलब है कि शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को आज श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाम करना है। ये मुकाबला कोलंबो को आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन आज के मैच का मजा किरकिरा भी हो सकता है क्योंकि श्रीलंका में बारिश की संभावना है। आज की बारिश खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। आज उमस भी है जिससे खिलाड़ियों के लिए मैदान पर कठिन परिस्थिति पैदा हो सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल