1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Sri Lanka: जब रोहित शर्मा बन गए स्पाइडरमैन

India vs Sri Lanka: जब रोहित शर्मा बन गए स्पाइडरमैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 24, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:24 pm IST

टीम इंडिया में रोहित शर्मा की वापसी हुई और यूं तो वो अपने बल्लेबाज़ी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं लेकिन आज यहां उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग हैरान रह गए.

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma

नागपुर: विदर्भ स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. आज मैच का पहला दिन है. टीम इंडिया में रोहित शर्मा की वापसी हुई और यूं तो वो अपने बल्लेबाज़ी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं लेकिन आज यहां उन्होंने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग हैरान रह गए.

Rohit Sharma
Rohit Sharma

दरअसल, 38 ओवर के बाद ड्रिंक्स का टाइम था और खिलाड़ी पानी पी रहे थे. तभी रोहित की नज़र स्पाइडरकैमरे पर पड़ी जो मैदान के बहुत नीचे आ गया था. रोहित को मज़ाक सूझा और उन्होंने उसे पकड़ लिया. कुछ देर में उन्होंने उसे छोड़ दिया लेकिन कैमरा जैसे ही ऊपर जाने लगा रोहित भागे और उछलकर उसे नीचे खींचने लगे. 

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आपको बता दें कि इन दिनों क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के दौरान स्पाइडरकैमरे का इस्तेमाल आम हो गया है. ये कैमरा पूरे मैदान में धूमता रहता है और खेल की गतिविधियों को अलग ही कोण से दिखाता है.  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल