1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु टेस्ट, डे3, लंच: दूसरी पारी में भारत की सधी शुरुआत

बेंगलुरु टेस्ट, डे3, लंच: दूसरी पारी में भारत की सधी शुरुआत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 12:04 pm IST

बेंगलुरु: टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 38 रन बना लिए हैं। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक

Mitchell Starc, Abhinav Mukund- India TV Hindi
Mitchell Starc, Abhinav Mukund

बेंगलुरु: टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने भोजनकाल तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 38 रन बना लिए हैं। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अभिनव मुकुंद (नाबाद 16) और लोकेश राहुल (20) की जोड़ी क्रिज पर मौजूद है। भारत अभी भी मेहमानों से 49 रन पीछे है।

आस्ट्रेलिया ने मेजबानों को पहली पारी में 189 रनों पर ही ढेर कर दिया था, जिसमें नाथन लॉयन के आठ विकेट का अहम योगदान था। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 87 रनों की बढ़त ले ली थी।

आस्ट्रेलिया को 276 रनों पर समेटने में रवींद्र जडेजा ने शानदार भूमिका निभाई और छह विकेट अपने नाम किए। अपने दूसरे दिन के स्कोर छह विकेट पर 237 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को अपने खाते में 39 रन ही जोड़ पाई। 

रविचंद्रन अश्विन ने आस्ट्रेलिया का सातवां विकेट 269 के कुल योग पर मिशेल स्टार्क (26) को जडेजा के हाथों कैच आउट करा कर गिराया। इसके बाद जडेजा ने 121वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड (40) और नाथन लॉयन (0) का विकेट गिराया। यह दोनों बल्लेबाज 274 रनों के कुल योग पर आउट हुए।

दो रन बाद जडेजा ने जोश हाजलेवुड (1) को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट करा आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। 

आस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 60 रनों का योगदान दिया। ये दोनों बल्लेबाज रविवार को ही पवेलियन लौटे गए थे। 

भारत के लिए जडेजा के अलावा अश्विन को दो और उमेश यादव तथा ईशांत शर्मा को एक-एक सफलता हासिल हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।