1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट लूसिया टेस्ट: श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगा भारत

सेंट लूसिया टेस्ट: श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2016 10:47 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 10:47 am IST

भारतीय टेस्ट टीम मंगलवार से यहां कैरेबियाई टीम के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगी।

cricket- India TV Hindi
cricket

सेंट लूसिया: भारतीय टेस्ट टीम मंगलवार से यहां कैरेबियाई टीम के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम करने उतरेगी। भारत चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। मेजबान वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन कड़ा संघर्ष कर भारत के जीत के सपने को पूरा नहीं होने दिया था और मैच ड्रॉ कर लिया था।

भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और बड़े स्कोर तक टीम को पहुंचाया है। इसलिए टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय नहीं होगी।

गेंदबाजी में टीम प्रबंधन जरूर कुछ बदलाव कर सकता है क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज अंतिम दिन जीत के लिए जरूरी आखिरी के छह विकेट हासिल नहीं कर सके थे।

तेज गेंदबाजी में भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। हालांकि स्पिन के क्षेत्र में जरूर बदलाव देखने को मिल सकता है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा को टीम में जगह मिल सकती है। रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में पक्की है।

वहीं मेजबान टीम की कोशिश जीत हासिल कर श्रृंखला में बराबरी करने की होगी। बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज वरिष्ठ खिलाड़ी मार्लन सैमुअल्स पर निर्भर करेगी। गेंदबाजी की जिम्मेदारी कप्तान जेसन होल्डर के अलावा कार्लोस ब्राथवेट और शेनन गाब्रिएल के कंधों पर होगी। लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू टीम में अकेले स्पिनर हैं।

संभावित टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, स्टुअर्ट बिन्नी।

वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्राथवेट (उपकप्तान), देवेंद्र बिशू, जरमैन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्राथवेट, डारेन ब्रावो, शाई होप, रॉस्टन चेस, शेन डॉरिक, शेनन गाब्रिएल, लियोन जॉनसन और मार्लन सैमुअल्स, अलजारी जोसेफ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।