सिडनी: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के पांचवे औऱ आखिरी वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 331 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। आज भारत के लिए मनीष पांडे ने केवल 81 गेंदों में शानदार 104 रन बनाए, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 42 गेंदों में 34 रन बनाए। अंतिम ओवर में धोनी ने छक्का लगाकर भारत को जीत हासिल करने में मदद की।
आज भारतीय बल्लबाजों ने शानदार बैंटिंग करते हुए 49 ओवर्स में 318 रन बना लिए थे। दुनिया के महानतम फिनिशर धोनी के हाथ में बल्ला था, मगर गेंदबाज़ ने पहली गी गेंद वाइड डालकर भारत का लक्ष्य अंतिम ओवर 12 रन कर दिया। इसके बाद धोनी ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में छक्का जड़ दिया और अब भारत को जीत के लिए चाहिए थे। पांच गेंद में 6, लेकिन शाट खेलने के चक्कर में धोनी कैच आउट होए। इसके बाद मनीष पांडे ने चौका दिया।
डेविड वार्नर (122) और मिशेल मार्श (102) के पहले शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पांचवें और अखिरी एकदिवसीय मैच में भारत को 331 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आस्ट्रेलिया ने संभल कर खेला और धीरे-धीरे भारत को एक बार फिर विशाल लक्ष्य दिया।
पिछले मैच के शतकवीर एरॉन फिंच (6) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें इशांत शर्मा ने पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। फिंच जब आउट हुए जब आस्ट्रेलिया का स्कोर छह रन था। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान स्टीवन स्मिथ (28) ने वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों का साझेदारी कर टीम को संभाला।
भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने स्मिथ को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। स्मिथ के बाद आए जॉर्ज बेले (6) ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके, उन्हें ऋषि धवन ने आउट कर पवेलियन भेजा।
वार्नर ने इसके बाद इस मैच में ग्लेन मैक्लवेल के स्थान पर टीम में शामिल किए गए शॉन मार्श (7) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 39 रनों का साझेदारी की। शॉन रनआउट हुए। शॉन के बाद आए उनके भाई मिशेल ने वार्नर का बखूबी साथ दिया। वार्नर ने मिशेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। वार्नर को इशांत शर्मा ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वार्नर ने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए।
वार्नर के जाने के बाद टीम मुश्किल में लग रही थी, लेकिन मैथ्यू वेड (36) ने मिशेल के साथ छठे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद को ना सिर्फ बनाए रखा, बल्कि पूरा भी किया। वेड, उमेश यादव का शिकार हुए।
अंतिम ओवरों में मिशेल ने अपना पहला शतक लगा टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मिशेल नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पहली शतकीय पारी में महज 84 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और दो छक्के लगाए। भारत की तरफ से इशांत और अपना पहला मैच खेल रहे बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। यादव और ऋषि ने एक-एक विकेट हासिल किया, जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।