1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक को हरा भारत ने जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप, PM मोदी ने दी बधाई

पाक को हरा भारत ने जीता ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप, PM मोदी ने दी बधाई

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2017 05:51 pm IST

सलामी बल्लेबाज प्रकाश जयराम्मैया और कप्तान अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी से भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर दूसरी बार ब्लाइंट ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

Indian team after winning T20 Blind World Cup 2017 | PTI...- India TV Hindi
Indian team after winning T20 Blind World Cup 2017 | PTI Photo

बेंगलुरु: सलामी बल्लेबाज प्रकाश जयराम्मैया और कप्तान अजय कुमार रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी से भारत की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर दूसरी बार ब्लाइंट ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बदर मुनीर के 57 रन की मदद से 8 विकेट पर 197 रन बनाए। भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने भारतीय टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय टीम की जीत में मैन ऑफ द मैच प्रकाश का खास योगदान रहा जिन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अजय कुमार रेड्डी ने रन आउट होने से पहले 43 रन बनाए। इससे पहले 2012 में भी इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था जिसमें भारत विजयी रहा था। इस जीत से भारतीय टीम ने पाकिस्तान से लीग चरण में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। बदर मुनीर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 570 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 

टूर्नामेंट में 9 में से 8 मैच जीतने वाली भारतीय टीम को प्रकाश और रेड्डी ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 112 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दिलाई। रेड्डी के रन आउट होने के बाद केतन पटेल ने प्रकाश का अच्छा साथ दिया। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 26 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तानी पारी मुनीर के ईद-गिर्द की घूमती रही। उनके अलावा मोहम्मद जमील ने 24 और आमिर शफाक ने 20 रन बनाए। भारत की तरफ से केतन पटेल और मोहम्मद जफर इकबाल ने 2-2 तथा अजय कुमार रेड्डी और सुनील ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल