1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Harare ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया

Harare ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Jun 11, 2016 08:06 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हरा दिया।

ind zim odi- India TV Hindi
ind zim odi

हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 169 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे भारत ने 42.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर मैच अपने नाम किया।

भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे लोकेश राहुल ने नाबाद 100 रन बनाए। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से पदार्पण मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड रोबिन उथप्पा के नाम था। राहुल के अलावा अंबाती रायडू ने नाबाद 62 रनों का योगदान दिया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का इकलौता विकेट सलामी बल्लेबाज करुण नायर (7) के रूप में गिरा। उन्हें टेंडाई चटारा ने 11 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा और बल्लेबाजों ने मैच अपने नाम किया।

इससे पहले जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और पूरी टीम 168 रनों पर ही ढेर हो गई थी। टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन एल्टन चिगम्बुरा ने बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल