1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे T20: भारत ने जिंबाब्वे को 54 रनो से दी मात पटेल बने मैच ऑफ द मैच, जाने कैसे संभली टीम इंडिया

हरारे T20: भारत ने जिंबाब्वे को 54 रनो से दी मात पटेल बने मैच ऑफ द मैच, जाने कैसे संभली टीम इंडिया

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 08:46 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 08:58 pm IST

हरारे: अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 54 रनों से हरा दिया। इसके साथ

हरारे T-20: भारत ने...- India TV Hindi
हरारे T-20: भारत ने जिंबाब्वे को 54 रनो से रौंदा

हरारे: अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 54 रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने दो मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 19 जुलाई को ख्रेला जाएगा। इससे पहले हुई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज मे भारत ने मेजबान टीम को 3-0 से हराया था।


भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (33), मुरली विजय (24) और रोबिन उथप्पा (नाबाद 39) की उम्दा पारियों की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट पर 178 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। हेमिल्टन मासाकाद्जा ने 28, चामू चिभाभा ने 23, नेविले मादविजा ने नाबाद 14 और प्रॉस्पर उत्सेया ने नाबाद 13 रन बनाए।

मासाकाद्जा और चिभाभा ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 55 रन जोड़कर अपनी टीम को मनोवांक्षित शुरूआत दिलाई लेकिन 55 के कुल योग पर चिभाभा और 64 के कुल योग पर मासाकाद्जा के आउट होने के बाद मेजबान टीम लक्ष्य की पटरी से उतर गई।

चिभाभा ने 27 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया। मासाकाद्जा ने 24 गेंदों की तेज पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए।

इसके बाद हालांकि चार्ल्स कोवंट्रे (10), कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा (1), सिकंदर रजा (10), क्रेग इर्विन (2) और ग्रीम क्रेम (9) भारतीय स्पिरनों के शानदार प्रदर्शन के आगे बेबस नजर आए।

अंतिम समय में उत्सेया और मादविजा ने आठवें विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की लेकिन दबाव अधिक होने के कारण वे अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने का प्रयास नहीं कर सके।

अगली स्लाइड में जाने गेंंदबाजो का प्रदर्शन और पटेल कैसे बने मैन ऑफ द मैच-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल