1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा करते ही भारत हो जाएगा वनडे में नंबर 1

इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा करते ही भारत हो जाएगा वनडे में नंबर 1

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2018 04:00 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 04:00 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के पास नंबर-1 टीम बनने का मौका है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

दुबई: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के पास नंबर-1 टीम बनने का मौका है। अगर भारत इस सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से मात दे देता है तो वो वनडे क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी पर वापसी कर लेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। 

भारत और इंग्लैंड सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में गुरुवार को खेलेंगे। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी है। भारत ने दो मई को इंग्लैंड से वनडे में पहला स्थान गंवा दिया था। उसके पास अब इस स्थान को दोबारा हासिल करने का मौका है। 

वहीं अगर इंग्लैंड इस सीरीज में भारत को एक भी मैच जीतने नहीं देती है तो वह 10 अंकों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।