1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट खेलने वाला 12वां देश बनेगा अफगानिस्तन, रहाणे ने दी शुभकामनाएं

टेस्ट खेलने वाला 12वां देश बनेगा अफगानिस्तन, रहाणे ने दी शुभकामनाएं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 12, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Jun 12, 2018 02:21 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अफगानिस्तान के पहले और ऐतिहासिक टेस्ट में उसके खिलाफ खेलना उनके लिए सम्मान की बात है।

अफगानिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

दुबई: भारतीय टेस्ट टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अफगानिस्तान के पहले और ऐतिहासिक टेस्ट में उसके खिलाफ खेलना उनके लिए सम्मान की बात है। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलूरू में 14 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलेगी । 

रहाणे ने कहा,‘‘अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में खेलना सम्मान की बात हैं। यह उनके लिए एक ऐतिहासिक मौका है और इसका हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है।अफगानिस्तान के पास एक अच्छी टीम और कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने छोटे फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। मुझे यकीन है कि वे टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने की उम्मीद कर रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। ’’ 

टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर काबिज भारतीय टीम इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरेगी लेकिन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा (छठे रैंकिंग), रहाणे (18 वीं रैंकिंग) और लोकेश राहुल (19 वीं रैंकिंग) जैसे बल्लेबाज अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगे। गेंदबाजी में पूर्व शीर्ष रैंकिंग वाले रविंद्र जडेजा (चौथे) और रविचंद्रन अश्विन (पांचवें) भी रैंकिंग में ऊपर चढ़ना चाहेंगे। 

अफगानिस्तान ने खुद को छोटे फॉर्मेट में साबित किया है और अब वह टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। आयरलैंड के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला अफगानिस्तान 12वां देश बनेगा। आयरलैंड ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 

अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजई ने कहा,‘‘ हमारे लिए यह एक खास मौका है क्योंकि हम अपनी टेस्ट यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना सम्मान की बात है। हमें उम्मीद है कि उन्हें कड़ी चुनौती देंगे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल