1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टेस्ट: कीवियों के 4 विकेट झटक भारत मजबूत स्थिति में

कानपुर टेस्ट: कीवियों के 4 विकेट झटक भारत मजबूत स्थिति में

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2016 06:05 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 06:05 pm IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत द्वारा दिए गए 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक 93 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं।

Ravichandran Ashwin and Murli Vijay. (Photo: PTI)- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin and Murli Vijay. (Photo: PTI)

कानपुर: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत द्वारा दिए गए 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक 93 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। चौथे दिन के दूसरे सत्र में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 377 रनों पर घोषित करते हुए कीवी टीम के सामने 434 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे जबकि कीवी टीम की पहली पारी 262 रनों पर सिमट गई थी।

पढ़ें: टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने अश्विन

न्यूजीलैंड के आज गिरने वाले 4 विकेटों में से 3 अश्विन ने लिए जबकि एक खिलाड़ी रनआउट हुआ। अब मेहमान टीम को जीत के लिए 341 रन बनाने हैं जबकि उसे सोमवार को मैच के पांचवें दिन भारतीय स्पिनर्स का सामना करते हुए 90 ओवर खेलना है। चौथे दिन कीवी टीम ने 37 ओवरों का सामना किया। मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय उसने 3 रनों पर ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। सबसे पहले मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे जबकि सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 15 गेंदों पर केवल 2 रन बनाए और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

अश्विन की गेंद पर गप्टिल के आउट होने के बाद टीम की पारी संभालने आए कप्तान केन विलियमसन भी केवल 25 रन ही बना पाए थे कि उन्हें अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट पर पवेलियन भेज दिया। रॉस टेलर भी 17 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। टेलर के पवेलियन लौटने के बाद कीवी टीम को ल्यूक रोंची (38 नॉटआउट) ने संभाला। रोंची ने दिन का खेल खत्म होने के पहले पांचवें विकेट के लिए मिशेल सेंटनर (8 नॉटआउट) के साथ 37 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 93 रन तक पहुंचाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल