1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम चार टेस्ट मैच खेलने के लिये वेस्टइंडीज पहुंची

भारतीय टीम चार टेस्ट मैच खेलने के लिये वेस्टइंडीज पहुंची

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 01:34 pm IST

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये आज सेंट कीट्स पहुंची। श्रृंखला का पहला मैच 21 जुलाई से एंटीगा में खेला जाएगा

indian cricket team- India TV Hindi
indian cricket team

सेंट कीट्स: विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये आज सेंट कीट्स पहुंची। श्रृंखला का पहला मैच 21 जुलाई से एंटीगा में खेला जाएगा। टीम के नये मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम का फोटोग्राफ पोस्ट करके लिखा है, सेंट कीट्स पहुंच गये हैं। लंबी उड़ान। दौरा शुरू। 

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड डब्ल्यूआईसीबी ने भी भारतीय टीम के सेंट कीट्स पहुंचने के फोटो साझा करे हैं। डब्ल्यूआईसीबी ने ट्वीट किया है, विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम एंटीगा, जमैका, सेंट लूसिया और त्रिनिदाद में होने वाले चार टेस्ट मैचों की तैयारियों के लिये सेंट कीट्स पहुंची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी जिसका पहला मैच 21 जुलाई से शुरू होगा। यह कुंबले का टीम का मुख्य कोच के रूप में पहला मैच होगा जबकि कोहली का टेस्ट कप्तान के रूप में पहला कैरेबियाई दौरा है। 

टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ नौ और दस जुलाई तथा 14 से 16 जुलाई के बीच दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच सर विवियन रिचड्र्स स्टेडियम एंटीगा में 21 से 25 जुलाई के बीच खेला जाएगा जिसके बाद दूसरा टेस्ट 30 जुलाई से तीन अगस्त के बीच किंगस्टन, तीसरा टेस्ट नौ से 13 अगस्त के बीच ग्रास आइलेट और चौथा टेस्ट 18 से 22 अगस्त के बीच त्रिनिदाद में होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल