1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची, डे4, पारी: भारत ने 152 रन की बढ़त के साथ 603 पर की पारी घोषित

रांची, डे4, पारी: भारत ने 152 रन की बढ़त के साथ 603 पर की पारी घोषित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 08:42 pm IST

रांची: भारत ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच को चौथे दिन चायकाल के बाद 603/9 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। उसे 152 रन की बढ़त प्राप्त है। भारत

pujara, saha- India TV Hindi
pujara, saha

रांची: भारत ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच को चौथे दिन चायकाल के बाद 603/9 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। उसे 152 रन की बढ़त प्राप्त है। भारत की ओर से आज पुजारा (202) साहा (117) और जडेजा (नाबाद 54) ने शानदारी बैटिंग का प्रदर्शन किया।

इसके पहले चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमन साहा के बीच सांतवे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ रिकॉर्ड साझेदारी (175 रन) की मदद से भारत ने चायकाल तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 503 रन बनाए थे। चायकाल पर पुजारा 190 और साहा 99 रन बनाकर खेल रहे थे। चायकाल के बाद साहा ने जहां अपना टेस्ट का तीसरा शतक पूरा किया वहीं पुजारा ने दोहरा शतक जड़ दिया। 

आज चेतेश्वर पुजारा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पुजारा ने एक पारी में सबसे ज़्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में राहुल द्रविड़ (495 गेंद) को पीछे छोड़ दिया। अब वह एक पारी सबसे ज़्यादा बॉलों का सामना करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल