1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UAE पर बड़ी जीत से भारत ने की फाइनल की तैयारी

UAE पर बड़ी जीत से भारत ने की फाइनल की तैयारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2016 09:56 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 09:56 pm IST

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को क्रिकेट का कड़ा सबक सिखाकर उसे लगभग दस ओवर शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी और बांग्लादेश के खिलाफ छह मार्च को होने वाले फाइनल से पहले एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा।

india - India TV Hindi
india

मीरपुर: भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को क्रिकेट का कड़ा सबक सिखाकर उसे लगभग दस ओवर शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी और बांग्लादेश के खिलाफ छह मार्च को होने वाले फाइनल से पहले एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। यूएई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारत ने उसे 20 ओवरों में नौ विकेट पर 81 रन ही बनाने दिए। उसकी तरफ से आधे से अधिक रन शैमन अनवर (43) ने बनाए।

भारत ने केवल 10.1 ओवर में एक विकेट पर 82 रन बनाकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए जबकि अपना 50वां टी20 मैच खेल रहे युवराज सिंह 25 और शिखर धवन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की इस जीत की नींव गेंदबाजों ने रख दी थी जिनके सामने यूएई के बल्लेबाज बगलें झांकते नजर आये। भुवनेश्वर कुमार (चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट) और हरभजन सिंह (11 रन देकर एक विकेट) ने बल्लेबाजों को रनों के लिये तरसाए रखा।

भारत के पहले ही फाइनल में पहुंचने के कारण इन दोनों को इस साल अपना पहला टी20 मैच खेलने का मौका मिला। इस मैच में पदार्पण करने वाले पवन नेगी (16 रन देकर एक विकेट), जसप्रीत बुमराह (23 रन देकर एक विकेट), हार्दिक पांड्या (तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट) और युवराज  (दो ओवर में दस रन देकर एक विकेट) ने विकेट हासिल किए। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने एक तरह से बल्लेबाजी का अभ्यास किया। रोहित और धवन अपनी पिछली दो पारियों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और इसलिए उनके पास मैच अभ्यास का यह बहुत अच्छा मौका था।

रोहित ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने पहले दो ओवरों में परिस्थितियों का परखने के बाद यूएई के कप्तान अमजद जावेद की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया और फिर मोहम्मद नावेद और कादिर अहमद पर भी दो-दो चौके जमाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल