1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराया, सिरीज़ पर कब्ज़ा

मुंबई टेस्ट: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराया, सिरीज़ पर कब्ज़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2016 10:14 am IST,  Updated : Dec 12, 2016 11:06 am IST

मुंबई: टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मैच के आज पांचवे दिन आज यहां इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराकर पांच मैचों की सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया। ये टीम इंडिया टेस्ट

India wins mumbai test- India TV Hindi
India wins mumbai test

मुंबई: टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मैच के आज पांचवे दिन आज यहां इंग्लैंड को पारी और 36  रन से हराकर पांच मैचों की सिरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा कर लिया। ये टीम इंडिया टेस्ट सिरीज़ में लगातार पांचवी जीत है। अश्विन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट लिए। अश्विन ने इस मैच में कुल 12 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड ने आज सुबह 182/6 के आगे खेलना शुरु किया लेकिन उसके बाक़ी चार विकेट सिर्फ 13 रन ही जोड़ पाए। आज पहले आउट होने वाले बल्लेबाज़ बैरस्टो रहे जो अपने कल के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए। उन्होंने 51 रन बनाए। उनके अलावा रुट ने भी कल 77 रन की जुझारु पारी खेली थी।

यह भारत की लगातार पांचवीं श्रृंखला जीत है। उसके लिए अश्विन ने इस पारी में छह विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में भी छह विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पदार्पण मैच खेल रहे केटान जेनिंग्स (112), जोस बटलर (76) और मोइन अली की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए थे।

मेजबान टीम ने इसका मजबूत जवाब देते हुए कप्तान विराट कोहली (235), मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) की शानदार पारियों की मदद से अपनी पहली पारी में 631 रन बनाते हुए 231 रनों की बढ़त ले ली थी। जिसे मेहमान टीम उतार नहीं पाई और मैच के साथ श्रृंखला भी गंवा बैठी।

श्रृंखला का राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि विशाखापट्नम और मोहली में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।