1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन के स्पिन में फंसा न्यूजीलैंड, भारत ने 197 रन से जीता कानपुर टेस्ट

अश्विन के स्पिन में फंसा न्यूजीलैंड, भारत ने 197 रन से जीता कानपुर टेस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 01:56 pm IST

कानपुर: अश्विन की घातक गेंदबाज़ी के आगे आख़िर न्यूज़ीलैंड ने आज यहां तीन टेस्ट की सिरीज़ के पहले मैच के पांचवें दिन लंच के बाद घुटने टेक ही दिए। भारत ने उसे 197 रन से

Kohli- India TV Hindi
Kohli

कानपुर: अश्विन की घातक गेंदबाज़ी के आगे आख़िर न्यूज़ीलैंड ने आज यहां तीन टेस्ट की सिरीज़ के पहले मैच के पांचवें दिन लंच के बाद घुटने टेक ही दिए। भारत ने उसे 197 रन से हराया। अश्विन ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए। ये कारनामा वो अब उन्नीस बार कर चुके हैं।

ये भारत की टेस्ट में 130वीं जीत है. भारत अपने देश में 88 टेस्ट जीत चुका है और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ ये उसकी 19वीं जीत है।

रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने पहली पारी में 42 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी नाबाद 50 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने मैच में कुल 6 विकेट भी लिए।

भारत द्वारा दिए गए 434 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड टीम सभी विकट गवांते हुए 87.3 ओवरों में 236 रन ही बना पाई। कीवी टीम की ओर से ल्यूक रोंची ने सबसे अधिक 80 रन बनाए जबकि मिशेल सेंटनर ने 71 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट लिए। वह 200 विकेट लेने वाले टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मील के पत्थर को छूने वाले वह सबसे तेज भारतीय हैं

आज सुबह किवीज़ ने 93 रनों पर 4 विकेट के आगे खेलना शुरु किया। आशा थी कि स्पिन ट्रैक पर अश्विन और जडेजा जल्द ही सफलता दिलाकर लंच के पहले ही 500वें टेस्ट का जश्न जीत के साथ मनाने में मदद करेंगे लेकिन रॉंची और सैंटनर ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने आज पहले तो संभल कर बल्लेबाज़े की और फिर शॉट लगाने शुरु किए और भारतीय गेंदबाज़ों ख़ासकर अश्विन और जडेजा को बहुत तंग किया। रॉंची शानदार अंदाज़ में अपनी सेंचुरी की तरफ बढ़ते नज़र आ रहे थे तभी जडेजा की एक बॉल को एक्रॉस खेलने की ग़लती कर बैठे और मिड विकेट पर अश्विन को कैच थमा बैठे। रॉंची ने 80 रन बनाए जिसमें 9 चौक्के और एक छक्का शामिल था। उसने आज सैंटनर के साथ पांचवें विकेट की साझेदारी में 55 रन जोड़े। वैसे दोनों ने कुल 102 रनों की साझेदारी की है।

सैंटनर ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का पहला अर्धशतक जमाया। रोंची के आउट होने के बाद सैंटनर ने बीजे वाटलिंग ( 18) के साथ मिलकर अगले दस ओवर तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 36 रन जोड़े। शमी ने विकेटकीपर बल्लेबाज वाटलिंग को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। शमी ने अपने अगले ओवर में नये बल्लेबाज मार्क क्रेग को भी बोल्ड कर दिया जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल