1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने पाकिस्तान से छीना ताज, ख़ुद बना नंबर वन

भारत ने पाकिस्तान से छीना ताज, ख़ुद बना नंबर वन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 27, 2016 11:38 am IST,  Updated : Sep 27, 2016 11:38 am IST

नई दिल्ली: कानपुर में न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले टेस्ट में 197 रनों से हराकर भारत ने पाकिस्तान को हटाकर एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट रैंकिंग पर कब्जा कर

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

नई दिल्ली: कानपुर में न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले टेस्ट में 197 रनों से हराकर भारत ने पाकिस्तान को हटाकर एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट रैंकिंग पर कब्जा कर लिया है।

ग़ौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सोमवार को मैच के अंतिम दिन न्यूजीलैंड को 197 रन से हराकर अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट को यादगार बना दिया।

आपको बता दें कि एक महीनें पहले क्रिकेट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टेस्ट में नंबर एक का मुकाम हासिल किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट ड्रॉ होते ही भारत को 2 अंको का नुक्सान हुआ था और उसकी शीर्ष  रैंकिंग पाकिस्तान के पास चली गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल