1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रृंखला जीतने के इरादे से दूसरे टी20 में उतरेगी टीम इंडिया

श्रृंखला जीतने के इरादे से दूसरे टी20 में उतरेगी टीम इंडिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Jan 28, 2016 12:40 pm IST

पहला टी20 मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम कल यहां आस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में हराकर तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

cricket- India TV Hindi
cricket

मेलबर्न: पहला टी20 मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम कल यहां आस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में हराकर तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

पहला मैच 37 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढत बनाने वाली भारतीय टीम इस दौरे पर पहली बार अपना दबदबा कायम कर सकी है। वनडे श्रृंखला के दौरान टीम में ऐसा आत्मविश्वास देखने को नहीं मिला था। भारत का इरादा दूसरे मैच के जरिये ही श्रृंखला अपने नाम करने का होगा ताकि सिडनी में आखिरी मैच में वह प्रयोग कर सके।

आस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में आखिरी वनडे के जरिये भारत ने जीत का स्वाद चखा। इसके बाद एडीलेड में पहला टी20 जीता और अब टीम प्रबंधन इस लय को कायम रखना चाहेगा। भारतीय खेमा अभी तक सही संयोजन नहीं तलाश सका है । कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरकीरत मान और रिषि धवन को उतारकर अतिरिक्त स्पिनर को नहीं चुना । युवराज सिंह और सुरेश रैना का खेलना तय था जिससे धोनी के पास गेंदबाजी के विकल्प भी बढे । आर अश्विन ने पहले टी20 में वापसी की जबकि जसप्रीत बुमरा ने अपने पदार्पण मैच में प्रभावित किया ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल